प्रिंस हाॅस्पिटल में डाॅक्टर्स डे का आयोजन

प्रिंस हाॅस्पिटल में डाॅक्टर्स डे का आयोजन

प्रिंस हाॅस्पिटल में डाॅक्टर्स डे का आयोजन

सीकर

जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल में नेशनल डाॅक्टर्स डे पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, डीन डा. आर.आउटे, मेडिकल डायरेक्टर डा. प्रदीप कुलकर्णी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सुहाष देशपांडे एवं रजिस्ट्रार एम. क्रिस्टोफर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
क्रिटिकल केयर एचओडी ब्रिगेडियर डा. अमित शर्मा, पैथोलाॅजी एचओडी कर्नल डा. ए.एस बयाल सहित सभी विभागाध्यक्षों ने केक काटकर सभी को डाॅक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी एवं सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। हाॅस्पिटल स्टाफ सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि चिकित्सा जैसा नोबेल प्रोफेशन मिलना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। हमें एव्री लाइफ मेटर्स के ध्येय का अनुसरण करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में प्रिंस हाॅस्पिटल के विजन को साकार करना है।

abtakhealthhealth careHealth Care TipsHealth TipsprincePRINCE EDUHUBprince schoolrajasthanSikarsikar hindi newssikar khabarsikar update