सीकर
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चिड़ावा झून्झूनू में चल रहे अंडर 15 वर्ष छात्र वर्ग मंे भी दोनिया इंटरनेशनल स्कूल श्रीगंगानगर को 11-0 से एवं सेन्ट एन्सेल्म्स स्कूल अजमेर को 11-0 से शिकस्त देकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं अंडर 17 वर्षीय छात्र वर्ग के अगले मुकाबले में बहुपाल नोबल पब्लिक स्कूल उदयपुर को 2-0 से मात देकर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया। जानकारी देते हुए कैम्पस हैड राहुल ढाका ने बताया कि केशवानन्द कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने सुब्रतो कप की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों पर आतंक कायम कर रखा है। इसी का परिणाम है कि आज संस्थान की दोनों ही टीमों के सम्पूर्ण रिकार्ड को दुबारा से खंगालने के बाद विपक्षी टीमों में खलबली का माहौल है एवं अंडर 15 व 17 की दोनों ट्राॅफी केशवानन्द के नाम हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है। संस्थान की इस उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामनिवास ढाका,चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह ,सहनिदेशक गोपाल सिंह, खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण, प्रधानाचार्य शांति प्रसाद नेगी ने खेल प्रशिक्षक नरेश श्योराण सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।