आईसीएसई नाॅर्थ-वेस्ट रिजन जोन-ई स्पोर्ट्स एंड गेम्स-2026 प्रतियोगिता में जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 80 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेष भर की अनेक आईसीएसई स्कूल्स ने भाग लिया।
फ्लोरेटो वल्र्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने स्विमिंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो एवं चेस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 स्वर्ण पदक, 14 रजत एवं 16 कांस्य पदक सहित कुल 80 पदक हासिल किए हैं।
फ्लोरेटो वल्र्ड स्कूल के स्वर्ण पदक विजेता 50 विद्यार्थियों का चयन रिजनल लेवल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डाॅ. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशिका डॉ. मीनाली सुंडा एवं प्रिंसिपल रिंकू शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं