सीकर
महिला अधिकारिता विभाग, सीकर के उप निदेशक राजेंद्र चौधरी के निर्देशन में मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग की टीम द्वारा सीकर में बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कल्याण बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र शर्मा के समन्वय से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विभाग की पीएसएसके इकाई से प्रबंधक नीलम कुमारी एवं रिचा पारीक ने विद्यार्थियों को बताया कि बाल विवाह उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह प्रतिषे…