बीसीआर के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य एडवोकेट नौरंग सिंह चौधरी के निधन पर अभिभाषक संघ सीकर ने जताया शोक

बीसीआर के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य एडवोकेट नौरंग सिंह चौधरी के निधन पर अभिभाषक संघ सीकर ने जताया शोक

सीकर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य एडवोकेट नौरंग सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन से न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को अधिवक्ताओं ने अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। अभिभाषक संघ, सीकर द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी न्यायालयों में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि नौरंग सिंह चौधरी ने अपने लंबे विधिक जीवन में न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद माटोलिया, महासचिव विजय कुमार शर्मा सहित संघ की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की

abtakhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update