ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यकर्ताओं का सम्मान

ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गहलोत के जन्मदिवस पर सेवा कार्यकर्ताओं का सम्मान

सीकर

जयपुर-झुंझुनू बायपास स्थित कार्यालय पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश सैनी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में समाजहित में उत्कृष्ट सेवा देने वाले संगठनों के पदाधिकारियों का साफा, दुपट्टा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सम्मानित किए गए प्रमुख व्यक्तियों में
सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दैया,
राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के अध्यक्ष सुनील धोराणा,
सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया शामिल रहे।
इन सभी को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुनीता गठाला की पच्चीसवीं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका एवं किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र गठराला का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। शाकम्बरी पंडित लड्डू गोपालदास जी महाराज द्वारा
माता शाकम्बरी के आशीर्वाद स्वरूप की चुनरी भेंटकर सेवा कार्य करने वालों को माता का आशीर्वाद दिया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा कार्य ही सच्ची राजनीति का आधार है और ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान समाज को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsNewsshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS