सीकर
भाजपा महिला मोर्चा की बहनो ने वार्ड नंबर 27 में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जिसमे मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष गर्मियों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाते हैं उसी तरह इस वर्ष भी अलग-अलग वार्डों में जाकर प्रचण्ड गर्मी के चलते हम पक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे और ऐसी जगह पर लगाएंगे जहां पर परिंडे मे बराबर पानी डालने की जिम्मेदारी कोई ले रहा हो,श्रीमती शर्मा ने कहा इस समय का सबसे बड़ा धर्म बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना, इसलिए मैं सभी से निवेदन करती हूं कि अपने-अपने घरों पर व आसपास के स्थानो पर पानी की व्यवस्था अवश्य करें,परिंडा अभियान से जुड़ी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा, सरपंच अनुराग, जिला उपाध्यक्ष शारदा काबरा,भवरी खोखर,जिला मंत्री उमा सैनी आदि बहने उपस्थित रही