भाजपा में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन

समापन सत्र में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ. पूनियां, प्रदेश महामंत्री गौतम सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिया प्रशिक्षण
भाजपा में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन
समापन सत्र में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ. पूनियां, प्रदेश महामंत्री गौतम सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिया प्रशिक्षण
कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है, उन्हीं के दम पर प. बंगाल में बनी भाजपा सरकार – पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी
विपक्ष में होने पर समस्याएं उठाना व सरकार में होने पर समस्याओं का समाधान करती है भाजपा – डॉ. पूनियां
सीकर
भाजपा के दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन शनिवार को हुआ। गोविंदम मैरिज गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण स्थल पर सुबह प्रशिक्षणार्थियों को योग, ध्यान व व्यायाम करवाया गया। दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर पांच सत्र आयोजित हुए। दूसरे दिन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम सहित प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं ने व्याख्यान दिया।
दूसरे दिन के सांतवें सत्र में कार्यकर्ताओं का विकास, गुण, आचरण और अपेक्षाएं विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने उद्बोधन दिया। कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का विकास होना जरूरी है। कार्यकर्ता के गुणों को बखान उसके आचरण पर निर्भर करता है। गुणों को देखकर आगे के कार्यों के लिए उससे अपेक्षाएं की जाती है।निकिता राठौड़ ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
आठवें सत्र में स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात व आईटी विषय पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रशिक्षण दिया। परनामी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की आत्मा होती है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर ही पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है। कहा कि कांग्रेस केवल नारे देती रहती है वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर सरकार के माध्यम से गरीबी हटाने का काम कर रही है।
किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए धन्वाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रशिक्षण शिविर मे ंवरिष्ठ नेता समय-समय पर मार्ग दर्शन प्रदान करते हैं।
नौवें सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक व सामाजिक विषय पर उद्बोधन हुआ। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि संगठन के नाते जब हम विपक्ष में होते हैं तो समस्याओं को मुखरता से उठाते हैं और जबकि हम सरकार में होते हैं तो समस्याओं का समाधान करते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों के साथ अन्य चुनौतियों का सामना भी कर उनके समाधान के प्रयास करने होंगे।
सत्र की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दसवें सत्र में विचार परिवार पर प्रदेश प्रवक्ता रमेश नव्वाल ने व्याख्यान दिया।
अंतिम ग्यारहें व्यावहारिक सत्र में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने व्याख्यान देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता का प्रथम काम भारत माता की जयकारे की है। कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना कार्यकर्ताओं में है। कहा कि भारत हमारी माता है यह भाव सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकारें पार्टी संस्थापकों की गाईड लाईन अंत्योदय अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का ध्यान रख रही है।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही जिले का प्रशिक्षण शिविर  बेहतर तरीके से संपन्न हुआ है। कहा कि दो दिन तक आवासीय प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ है। कहा कि राजस्थान में जिले का प्रशिक्षण शिविर ऐसा रहा है जिसमें दो प्रदेश महामंत्रियों ने मार्गदर्शन दिया है।
समापन सत्र में जिले के संगठन प्रभारी अभिषेक मटोरिया, सह प्रभारी अनिता गुर्जर, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा व विष्णु चेतानी, प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, शिविर मुख्य प्रभारी डॉ. बीएल रणवां, जोन-1 मंडल अध्यक्ष इंद्र शर्मा आदि मंचस्थ रहे।
दो दिन चले पं. दीनदयाल उपाध्या प्रशिक्षण महाभियान में जिले भर से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, प्रकोष्ठों व मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित जिले भर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update