भाजपा में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ शुभारंभ

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, यूडीएच मंत्री खर्रा, राज्यसभा सदस्य तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच सहित प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग
भाजपा में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ शुभारंभ
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, यूडीएच मंत्री खर्रा, राज्यसभा सदस्य तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच सहित प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग
सीकर
भाजपा में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। गोपीनाथ गौशाला के सामने स्थित गोविंदम मैरिज गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जिले के संगठन प्रभारी अभिषेक मटोरिया, सह प्रभारी अनिता गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन :
भाजपा की विकास यात्रा पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जनसंघ, जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी तक के सफर के छाया चित्र प्रदर्शित किए गए।
उद्घाटन सत्र में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी व केडी बाबर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी मुकेश गोयल, प्रत्याशी श्रवण चौधरी, गजानंद कुमावत, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, भूपसिंह पूनियां व महिपाल महला, मुख्य वर्ग प्रभारी डॉ. बीएल रणवां आदि मंचस्थ रहे।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रथम सत्र में एकात्म मानववाद, पार्टी की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी की स्थापना अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का लाभ पहुंचाने के लिए की गई। पार्टी के संस्थापकों ने सर्वजन हिताय को लेकर पार्टी स्थापित की थी जो आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है।
द्वितीय सत्र में राज्य सभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी तब और अब पर प्रकाश डाला। कहा कि संगठनात्मक कार्यों के लिए पार्टी की स्थापना के समय संस्थापकों व कार्यकर्ताओं ने काफी संघर्ष किया। उन्होंने पार्टी के इतिहास व विकास पर प्रकाश डाला। कहा कि भाजपा में राष्ट्रवाद की भावना के बारे में सभी को बताना चाहिए।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने देश के गुलामी से लेकर आजादी तक संघर्ष का वर्णन किया। कहा कि जनसंघ, जनता पार्टी से लेकर भाजपा की स्थापना तक के सफर में संस्थापकों ने काफी कुछ सहा था।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने सत्रों में व्याख्यान देने के लिए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण क्यों व किसके लिए जरूरी है। कहा कि कार्यकर्ताओं को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जा रहे हैं।
चतुर्थ सत्र को संबोधित करते आईटी की प्रदेश सहसंयोजक रेणु राठौड़ व करण सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने आज के आधुनिक समय में कार्यों को किस प्रकार से कार्यकर्ताओं के बीच में आईटी के माध्यम से रखा जाए इस बारे में बताया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने पंचम सत्र में कहा कि पार्टी के कार्यों को किस प्रकार से विस्तारित किया जाता है, किन कामों को प्रचारित किया जाता है इसके लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने इसके लिए विस्तार से व्याख्यान दिया।
धोद विधायक गोरधन वर्मा ने मुख्य वक्ता को कार्य विस्तार से समझाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि भाजपा की स्थापना राष्ट्र भावना को लेकर की गई है। प्रशिक्षण वर्ग में रात्रि को सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। संचालन जिला महामंत्री राजेश रोलन ने किया।
ईंधन बचाने की मुहिम में ईवी कार में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ इलेक्ट्रीक कार से जयपुर से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे।
समापन के इनका होगा व्याख्यान :
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि 30 मई को प्रात: ध्यान, योग व व्यायाम होगा। दूसरे दिन 30 मई के सत्रों में प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश प्रवक्ता रमेश नव्वाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां व वर्ग जिला प्रभारी मुकेश गोयल व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण महाभियान में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी, मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS