मनोज पंसारी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री
सीकर।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार सीकर के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी मनोज पंसारी को संगठन का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से अग्रवाल समाज एवं सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं युवा विंग के माध्यम से अग्रबंधुओं के हितार्थ विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों एवं योजनाओं का संचालन कर रहा है। संगठन समाज को नई दिशा देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।
मनोज पंसारी के राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत होने पर सीकर जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, मणिशंकर खेतान, सज्जन अग्रवाल, पवन मोदी, सुरेश अग्रवाल, शुभम मोदी, मुरली मनोहर खेतान, नटवर बिंदल, शंभूदयाल मोदी, बृजमोहन मित्तल, अशोक बजाज, ओम कामदार एवं अंकित जोगाणी सहित अग्रवाल समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा युवा साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज पंसारी के नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मनोनयन का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मनोज पंसारी इससे पूर्व भी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सामाजिक कार्यों में उनका लंबा अनुभव रहा है तथा वे लंबे समय से समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं।