मलेरिया क्रैश अभियान, 85 हजार घरों का सर्वे, 218 पात्रों को किया उपचारित

संयुक्त निदेशक डॉ यदुराज सिंह ने लिया अभियान का फिडबैक

मलेरिया क्रैश अभियान

85 हजार घरों का सर्वे, 218 पात्रों को किया उपचारित

संयुक्त निदेशक डॉ यदुराज सिंह ने लिया अभियान का फिडबैक

सीकर

चिकित्सा विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मलेरिया क्रैश अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान के तहत 14 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के 85 हजार 8 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 206 घरों में लार्वा पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचारित किया।

संयुक्त निदेशक डॉ यदुराज सिंह ने गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में अभियान के तहत की गई गतिविधियों व प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गत 14 दिन में की गई गतिविधियों का जायजा लिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया को चिकित्सालयों में पर्याप्ता में दवाइयां व संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने उनको बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में एक हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों के दल घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के दौरान एंटी लार्वल, एंडी एडल्ट जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। अभियान के तहत अब विभाग की टीमों ने जिले के 85 हजार 8 घरों में जाकर सर्वे किया है, इनके 1 लाख 49 हजार 710 पात्रों की जांच की गई। 206 घरों में लार्वा युक्त मिले 218 पात्रों को उपचारित किया गया है।

संयुक्त निदेशक डॉ यदुराज सिंह ने जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह से टीकाकरण, प्रसव, एएनसी रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने विभाग के परिवार कल्याण, एनसीडी स्क्रीनिंग आदि की उपलब्धि की भी जायजा लिया। उन्होंने बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बचाव व उपचार पर जोर दिया और पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीओ प्रकाश गहलोत, एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ अम्बिका प्रसाद जांगिड, डीपीसी कमल गहलोत आदि मौजूद थे।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS