महावीर प्रसाद पांडे की प्रथम पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर
सीकर।
स्थानीय पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में संस्थान के ट्रस्टी स्वर्गीय महावीर प्रसाद पांडे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। संस्थान की निदेशक मंजु लाटा ने बताया कि रक्तदान शिविर 9 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से स्वेच्छा से रक्तदान कर इस जनसेवा अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महावीर प्रसाद पांडे की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके सेवा-भाव को समर्पित एक सार्थक पहल है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकेगी और समाज में जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कृत सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार लाटा, संस्थान की सीईओ अनुराधा शर्मा, प्रबंधक कृष्ण गोपाल पांडेय, पवन पांडेय, मयंक पांडेय, प्रधानाचार्य पायल शुक्ला, दीपंकर शर्मा, चंदा शर्मा, यामिनी जैन, स्नेहल शर्मा, विकास शर्मा, गोपाल सैनी, जगदीश खिचड़ सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।