माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

पठान कोषाध्यक्ष, खान उपाध्यक्ष और गौड़ उप कोषाध्यक्ष बने

माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

पठान कोषाध्यक्ष, खान उपाध्यक्ष और गौड़ उप कोषाध्यक्ष बने

▪️आठवें मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सीकर।

सामाजिक रजिस्टर्ड संस्था माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन, सीकर की बैठक अमन स्कूल में संस्था अध्यक्ष मोहम्मद युनूस कासमी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से चयन करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

संस्था महासचिव निसार अहमद जाटू ने बताया कि बैठक में रिक्त पदों पर अब्दुल सत्तार पठान को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट अताउल्लाह खान को उपाध्यक्ष तथा शोयब अहसान अली गौड़ को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान संस्था के आय-व्यय का अनुमोदन भी किया गया।

बैठक में संस्था की ओर से आठवें मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारंभ कर दी गई है। संस्था की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर संस्था पदाधिकारी सैयद मकसूद के नगर परिषद सीकर में पार्षद निर्वाचित होने पर संस्था की ओर से साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में मोहम्मद युनूस कासमी, एडवोकेट नसीर अहमद खान, निसार अहमद जाटू, अब्दुल सत्तार पठान, एडवोकेट अताउल्लाह खान, शोयब अहसान अली गौड़, मोहम्मद अली बडगुजर, सैयद मकसूद , अब्दुल जब्बार खोखर, मौलाना केशर आलम, हाफिज शकील, जमशेद अली, एडवोकेट अनवर भाटी, डॉ. जाकिर बडगुजर, मोहम्मद रजा, अबरार कछावा, मोहम्मद खालिद, लियाकत अली बेहलीम , जावेद रंगरेज, इंजीनियर असरार अहमद, मास्टर मोहम्मद रफीक, मोहम्मद इशाक खोखर, मोहम्मद फारूक, शब्बीर खान, आमीन अहमद तेलखानिया, अब्दुल कय्यूम, मुफिजुर्रहमान अंसारी, इंजीनियर आरिफ अहमद, इंजीनियर इस्माइल खान, इंजीनियर शोयब पंवार, अमजद अली, समीर जोया, अकबर अली, सैफ भाटी, सैय्यद शकील अहमद सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update