मातृ दिवस पर नगर परिषद सीकर ने सफाई मित्र एवं मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र की महिलाओं का किया सम्मान

मातृ दिवस पर नगर परिषद सीकर ने सफाई मित्र एवं मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र की महिलाओं का किया सम्मान

सीकर

मातृ दिवस के अवसर पर नगर परिषद सीकर कॉन्फ्रेंस हॉल में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर,रेडियो राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में दिन-रात जुटी सफाई मित्र महिलाओं तथा आर.आर. सेंटर (मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र) में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण मातृशक्ति के सम्मान, गौरव एवं संवेदनाओं से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ महिलाओं के अथक परिश्रम और सेवा भावना का अभिनंदन किया।

नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक मां जिस प्रकार अपने परिवार की देखभाल पूरे समर्पण और निस्वार्थ भाव से करती है, उसी प्रकार सफाई मित्र महिलाएं पूरे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस पर इन महिलाओं का सम्मान वास्तव में उस कर्मनिष्ठा, त्याग और सेवा भावना का सम्मान है, जिसके बल पर शहर स्वच्छता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुक्त शर्मा ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का अभियान है। शहर की बेहतर रैंकिंग में सफाई कर्मियों, महिलाओं एवं आमजन का योगदान सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, प्लास्टिक बनी पॉलिथीन का बहिष्कार करें,सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाएं तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं साथ ही परिषद द्वारा वेस्ट कचरे से तैयार किया जा रहे हैं ऑर्गेनिक खाद अन्य नवाचार से समाज के विभिन्न वर्गो को मिल रहे लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी थी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा,रेडियो स्टेशन के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा, डॉ निशा शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, शुभकरण शर्मा, राजेंद्र सांखला सहित अन्य गणमान्य नागरिक व परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजन ने स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सीकर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

abtakhindi khabarhindi newsNewsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update