माय भारत के युवाओं ने समझी गेहूं वितरण एवं रसद विभाग से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं ने लिया भाग

माय भारत के युवाओं ने समझी गेहूं वितरण एवं रसद विभाग से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं ने लिया भाग

सीकर

माय भारत केन्द्र, सीकर राजस्थान द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान एवं कार्यालय जिला रसद अधिकारी, सीकर के सहयोग से आयोजित अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं वितरण की व्यवस्था की व्यवहारिक जानकारी दी एवं विभाग से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की ।
जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल एवं जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार द्वारा प्रतिभागियों को राशन वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया । अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों पर मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं का आधार आधारित सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में गेहूं वितरित किया जाता है। साथ ही डिजिटल कांटे द्वारा सही वजन सुनिश्चित किया जाता है, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है। प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड धारकों की जानकारी, वितरण रिकॉर्ड एवं उपलब्ध गेहूं भंडार देखने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली से जोड़ना एवं पारदर्शी राशन वितरण प्रणाली की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में सत्येंद्र योगी, अभिजीत सिंह जेरठी , मनीष सैनी, रमेश जांगिड, दीपका , सुशील एवं नवीन शर्मा ने भाग लिया

abtakhindi newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update