मैट्रिक्स ओलंपियाड-2026 लॉन्च, विद्यार्थियों को मिलेगी 91 करोड़ की स्कॉलरशिप , 51 लाख के नकद पुरस्कार और यूरोप टूर का मौका

मैट्रिक्स ओलंपियाड-2026 लॉन्च, विद्यार्थियों को मिलेगी 91 करोड़ की स्कॉलरशिप , 51 लाख के नकद पुरस्कार और यूरोप टूर का मौका

मैट्रिक्स ओलंपियाड-2026 लॉन्च, विद्यार्थियों को मिलेगी 91 करोड़ की स्कॉलरशिप , 51 लाख के नकद पुरस्कार और यूरोप टूर का मौका

SIKAR

विद्यार्थियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शेखावाटी के प्रतिष्ठित संस्थान मैट्रिक्स द्वारा “मैट्रिक्स ओलंपियाड-2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान ने विद्यार्थियों के लिए 91 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप, 51 लाख रुपए के नकद पुरस्कार तथा प्रत्येक क्लास के टॉपर के लिए फ्री यूरोप एजुकेशनल टूर की घोषणा की गई।

इस संदर्भ में आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मैट्रिक्स के निदेशक श्री नरेंद्र कोक, श्री अनुपम अग्रवाल, श्री कपिल सिंह ढाका, सीनियर मैनेजमेंट सदस्य श्री विष्णु पारीक और मैट्रिक्स स्कूल की प्राचार्य श्रीमती राजेश्री सिहाग मौजूद रहे।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि मैट्रिक्स ओलंपियाड में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस वर्ष पहली बार ओलंपियाड का पहला चरण पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी www.mof.matrixedu.in और Matrix MOF App के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे।

ओलंपियाड की प्रमुख विशेषताओं में 91 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति, 51 लाख रुपए के नकद पुरस्कार, टॉपर विद्यार्थियों के लिए विशेष विंटर वर्कशॉप, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण (CPA रिपोर्ट) और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन शामिल है।

पहला चरण 27 सितंबर 2026 को ऑनलाइन आयोजित होगा, जिसका परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। वहीं दूसरा चरण 25 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को मैट्रिक्स सीकर में ऑफलाइन आयोजित होगा तथा इसका परिणाम 12 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा।

संस्थान ने बताया कि ओलंपियाड में भाग लेने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट www.mof.matrixedu.in पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

abtakhindi khabarrajasthanSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update