मैट्रिक्स में सफलता का महामहोत्सव
NTA ने JEE-Main April attempt session 2 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मैट्रिक्स ने न सिर्फ हर बार की भांति स्वयं का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि शेखावाटी के इतिहास में अब तक का सबसे विराट और शानदार परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता को एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है। अपने ही बनाए गए पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मैट्रिक्स के 340 बच्चों ने 99 पर्सेंटाइल से ऊपर प्राप्त किए है साथ ही All india Rank में 9 बच्चों ने Top 1000 में स्थान प्राप्त कर इतिहास बना दिया है
छात्र साहिल ने 99.987 परसेंटाइल के साथ AIR – 267 पाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया वहीं ऋषभ ने 99.966, महावीर ने 99.958, अंशुल कुमार ने 99.954, देव ने 99.949, कृष कुमार ने 99.946, लोकेश ने 99.946, भुवीर ने 99.946, महेंद्र नाथ ने 99.945, तनुजा ने 99.939, आर्यन लांबा ने 99.936, अंशु मीणा ने 99.931, राहुल कुमार ने 99.927, ओवियान सिंगला ने 99.921, सोम पारीक ने 99.911, सम्यक चौधरी ने 99.903, आशीष कुमार ने 99.903, व यशदीप बागड़ा ने 99.900 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता पायी है। गौरतलब है की इनमें से अधिकांश छात्रों ने ये सफलता 12th के साथ प्राप्त की है। मैट्रिक्स के निदेशक श्री अनिल गोरा ने बताया कि 18 विद्यार्थियों ने 99.90 पर्सेंटाइल से ऊपर, 42 विद्यार्थियों ने 99.80 पर्सेंटाइल से ऊपर, 151 विद्यार्थियों ने 99.50 पर्सेंटाइल से ऊपर व 340 विद्यार्थियों ने 99.00 पर्सेंटाइल से ऊपर प्राप्त किए हैं जो शेखावाटी के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम व स्वयं में एक कीर्तिमान है।
सफलता के इस महामहोत्सव पर आज मैट्रिक्स के प्रांगण में इन बच्चों व उनके पेरेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक श्री अनिल गोरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस सफलता को आगे आने वाली JEE Advanced परीक्षा में भी दोहराना है। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए मैट्रिक्स के निदेशक नरेंद्र कोक ने सम्पूर्ण टीम को बधाई दी और इसी भांति श्रेष्ठ परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।