मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट, एक ही क्षेत्र से मरीज आएं तो तुरंत दें सूचना

चिकित्सा विभाग की टीमें कर रही घर घर सर्वे

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग अलर्ट, एक ही क्षेत्र से मरीज आएं तो तुरंत दें सूचना

चिकित्सा विभाग की टीमें कर रही घर घर सर्वे

सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने दिए निर्देश

सीकर

जिले में मौसमी बीमारियों और गर्मी के कारण बढ़ते तापमान के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की एक हजार से अधिक टीमें जिले में घर घर जाकर सर्वे कर रही हैं। साथ ही गंदा पानी एकत्रित नहीं होने, घरों में पक्षियों के लिए लगाए गए परिण्डे, छत पर रखे टायर, कूलर आदि की जांच की जा रही हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी क्षेत्र से एक ही प्रकार के रोगों के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं, तो बिना देरी किए इसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर देवें। साथ ही फिल्ड में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सर्वे के कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने और संदिग्ध मामलों की समय पर रिपोर्टिंग करने के लिए पाबंद किया है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले तथा घरों पर मिलने वाले बुखार से पीडित रोगियों की ब्लड स्लाइड लेकर जांच करवाने के और बुखार व अन्य लक्षणों के आधार पर तत्काल उपचार शुरू करने पर जोदिया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने मौसम को देखते हुए सभी चिकित्सालयों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए अलर्ट रहने और वार्डों में कूलर, पंखे और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसमी बीमारियों की पुख्ता रोकथाम का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 19 अप्रैल से 31 मई तक तापमान में वृद्धि होने की चेतावनी जारी की गई हैं। इसको देखते हुए सभी संस्थानों में हिट स्ट्रॉक से पीडितों के उपचार के लिए पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS