रणवा–कड़वासरा परिवार के सगाई समारोह में जुटे प्रदेश के दिग्गज, दी शुभकामनाएं
सीकर।
शहर स्थित गोविंदम रिसोर्ट में रणवा–कड़वासरा परिवार के सगाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। भाजपा नेता हरिराम रणवा की भतीजी एवं रघुनाथ रणवा की पुत्री जिज्ञासा तथा भाजपा नेता श्रवण चौधरी के पुत्र समर का सगाई समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवयुगल जिज्ञासा और समर को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में सामाजिक सौहार्द, आत्मीयता और पारिवारिक गरिमा का विशेष वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, भाजपा नेता सतीश पूनिया, आईजी अजयपाल लाम्बा, आईजी राहुल प्रकाश, आईजी भुवन भूषण यादव, सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, आईएएस कुंजीलाल मीणा, किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतन जलधारी, प्रेमसिंह बाजौर, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, आईएएस आयुषी मलिक, सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक, पूर्व आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में पारिवारिक आत्मीयता के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्य एवं स्मरणीय बना दिया।