भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने राजस्थान सरकार के बजट को प्रदेश के विकास का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए समर्पित है। सरकार 150 यूनिट मुफ्त बिजली देगी, युवाओं को 1.25 लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी, और राज्य में सड़कों, ब्रिज व एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा, 10 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ा जाएगा, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब 9000 रुपए वार्षिक मिलेंगे, और 5000 नए कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे। गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 150 रुपए का बोनस भी बढ़ाया गया है। पवन मोदी ने कहा कि यह बजट राजस्थान को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।