रात्रि चौपाल में एनसीडी की स्क्रीनिंग और सभी अस्पताल में इलेक्ट्रिसिटी आडिट करवाने के निर्देश

हिट वेव और मौसमी बीमारियों से बचाव की पुख्ता व्यवस्था करें

सीकर

चिकित्सा विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में हुई। जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में उन्होंने विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को 181 पर आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण करने, लाडो योजना के तहत ड्यू किश्तो का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि चौपाल में आने वाले आमजन की उसी समय एनसीडी की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने हिट वेव और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी चिकित्सा संस्थानों में हिट वेव के मरीजों के लिए रिजर्व बैड, कूलर, एसी, पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था तथा दवाइयों उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि दवा वितरण कार्य भी धूप में नहीं होना चाहिए। सभी चिकित्सा संस्थानों साफ सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने माँ योजना के तहत हुई आय को अस्पताल में रंगरोगन एवं अन्य विकास कार्यों पर खर्च करने के निर्देश दिए। वही सभी संस्थाओं में इलेक्ट्रिसिटी आडिट करने पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल में हुई बिजली की फिटिंग को भी चेक करते ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो। इलेक्ट्रिसिटी की आडिट के समय विद्युत लोड भी बढ़ाने की जरूरत है तो बढ़वाए।

बैठक में अस्पताल के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन, बजट घोषणा, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम के साथ मीटिंग कर भूमि आवंटन के कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अशोक महरिया ने लाडो योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को भुगतान करने के तथा जिनके अधूरे कागजात हैं, उनसे दस्तावेज मांगवाकर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ सभी संस्थाओं में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, एमएलसी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंडले पार पर करने, डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत अस्पतालों में आभा आईडी से काम करने पर जोर दिया।

उप मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ निर्मल सिंह ने मौसमी बीमारियां, हिट वेव, एनसीडी स्क्रीनिंग की जानकारी देते हुए बताया कि एनसीडी स्क्रीनिंग में जिला पांचवें स्थान पर है। इस रैकिंग को बरकारार रखना है। साथ ही डायरियां व उल्टी दस्त की रोकथाम के लिए पानी के सैम्पल लेकर जांच के लिए एसके अस्पताल में भिजवाने के निर्देश दिए।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विशाल सिंह ने बैठक में एएनसी पंजीकरण, प्रसव, टीकाकरण, संपूर्ण टीकाकरण, एमआर प्रथम, द्वितीय डोज, एचपीवी टीकाकरण अभियान की ब्लाॅकवार उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कम उपलब्धी वाले ब्लाॅक के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति के बारे में जानकारी दी। वही जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ रतनलाल ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुए कार्य की ब्लाॅकवार समीक्षा करते हुए ज्यादा से संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग करने, एक्स-रे करवाने, ग्राम पंचायतों पर लग रहे शिविर में आम जन को लाभाविन्त करने तथा निक्षय पोषण योजना के तहत सभी टीबी रोगियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।बैठक में सभी बीसीएमओ व सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update