रामदेव विलास में बैठक, भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

रामदेव विलास में बैठक, भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

रामदेव विलास में बैठक, भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

सीकर

भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर महिला शक्ति द्वारा स्थानीय रामदेव विलास में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विप्र समाज की महिलाओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भगवान श्री परशुराम जयंती को भव्य, दिव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय परशुराम पार्क के समीप मातृ शक्ति द्वारा सैकड़ों दीपकों से सजी महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रातःकाल से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, भव्य झांकियाँ, बैंड-बाजा एवं घोड़ी के साथ स्थानीय मार्गों से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन को सफल बनाने में महिला शक्ति की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रहेगी। बैठक में प्रमुख रूप से लीलावती शर्मा, लक्ष्मी खंडेलवाल, नीलम मिश्रा, अर्चना शर्मा, सीमा पांडे, सुनीता डोखवाल, सुनीता पांडे, माया शर्मा, सुशीला खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, मंजू बोचीवाल, सुमन शर्मा, सावित्री दीक्षित सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला शक्ति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस संबंध में जानकारी नीलम मिश्रा द्वारा दी गई।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update