राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित

राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित

राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल आयोजित

सीकर

राष्ट्रीय अग्नि शमन सुरक्षा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) के अंतर्गत नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार फायर ऑफिसर लोकेश कुमार गोठवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस दौरान गुरुकृपा कोचिंग सेंटर, बागड़िया हॉस्पिटल, राजकीय जनाना हॉस्पिटल, मानवता हॉस्पिटल, वीनस हॉस्पिटल, राठी हॉस्पिटल तथा इमेनयुअल स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपायों का प्रदर्शन किया गया।

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा भविष्य में भी शहरभर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आमजन को आगजनी की घटनाओं से बचाव, सतर्कता तथा आपात स्थिति में सही निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

मॉक ड्रिल के दौरान फायर ऑफिसर लोकेश कुमार गोठवाल, फायरमैन शुभम बेनीवाल, रामावतार, वाहन चालक मुकेश यादव, हेमराज गुर्जर, विनोद, राकेश हरितवाल एवं मुखराम महला ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS