रोटरी क्लब के नववर्ष शुभारंभ पर सोभासरिया ग्रुप में भव्य वृक्षारोपण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित

रोटरी क्लब के नववर्ष शुभारंभ पर सोभासरिया ग्रुप में भव्य वृक्षारोपण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित

रोटरी क्लब के नववर्ष शुभारंभ पर सोभासरिया ग्रुप में भव्य वृक्षारोपण एवं कर्मवीर सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

रोटरी क्लब सीकर के नववर्ष शुभारंभ के अवसर पर क्लब एवं सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण निर्माण का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का तिलक एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सीकर द्वारा सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के  सफाई , सिक्योरिटी, बागवानी, चौकीदारी, ड्राइवर में निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले लगभग 50 “अनसीन हीरो (कर्मवीरों)” का प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। क्लब ने इन कर्मयोगियों के योगदान को संस्थान एवं समाज की प्रगति का सशक्त आधार बताते हुए उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में आम, बेल, करंज, सहजन, थार शोभा खेजड़ी, बकायन, अर्जुन, अंजीर, सीताफल, अमरूद, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के 60 से अधिक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोटरी क्लब सीकर से डॉ. अमर सिंह कविया, डॉ. अनीता राठी, डॉ. बलवंत सिंह चिराना, क्लब अध्यक्ष डॉ. रश्मि गर्ग, डॉ. दिव्या कचोलिया, डॉ. जी.एल. राठी, गौरव सोमानी, क्लब सचिव डॉ. मीनाक्षी भार्गव, जगदीश कुमावत, किशोर पारीक, लक्ष्मीकांत बियाणी, डॉ. एस.एल. सोनी, एडवोकेट समीर भार्गव, सीए सुनील मोर, सीए संजय कुमावत, विकास काबरा, विनोद खंडेलवाल, योगेंद्र शर्मा एवं प्रदीप निरानिया तथा सोभासरिया ग्रुप से ट्रस्ट प्रतिनिधि मनोज जोशी, ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, उपप्राचार्य महेश शर्मा एवं सोभासरिया लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष शिवलाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं होते, बल्कि वे मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार स्तंभ भी हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज के ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना, जो निस्वार्थ भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, सेवा और सम्मान की रोटरी भावना का सशक्त उदाहरण है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा, सम्मान एवं हरित भारत निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

abtakhindi khabarrajasthanSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update