लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर जलदाय श्रमिक संघ ने दिया आंदोलनात्मक नोटिस

लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर जलदाय श्रमिक संघ ने दिया आंदोलनात्मक नोटिस

सीकर

सीकर वृत्त जलदाय श्रमिक संघ, सीकर द्वारा अपनी लंबित मांगों के समाधान को लेकर राज्य सरकार को पुनः ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलनात्मक चेतावनी दी गई है। यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर सीकर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ द्वारा जल स्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की लंबित जायज मांगों के संबंध में पूर्व में कई बार मांग पत्र एवं स्मरण पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक इन मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया है।
महासंघ द्वारा 17 मार्च 2026 को भी आंदोलनात्मक नोटिस प्रस्तुत किया गया था, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि यदि 31 मार्च 2026 तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो अप्रैल माह से आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। इसके बावजूद विभाग और सरकार द्वारा न तो कोई वार्ता आयोजित की गई और न ही मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की गई।
संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि विभाग हित एवं आमजन को पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस उद्देश्य से अब तक संयम रखा गया है। परंतु यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
संघ ने सरकार से मांग की है कि लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अथवा कर्मचारियों को आंदोलन करने की अनुमति प्रदान की जाए। यदि इसके बावजूद भी मांगों की अनदेखी की गई तो महासंघ बिना किसी अतिरिक्त सूचना के आंदोलन पर उतर जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग एवं सरकार की होगी।
इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
ज्ञापन अध्यक्ष सुनील कुमार सैनी अध्यक्षता में दिया गया उपस्थित जगनाराम खयालिया प्रदीप कुमार बिजाणिया मुकेश कुमार गुजर सहित कर्मचारियों ने भाग लिया

abtakhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update