लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सीकर।

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी की आगामी लायन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव क्लब की साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन करते हुए नई टीम का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में लायन सोमेन्द्र कुमावत को अध्यक्ष, लायन मनोज लुहारियां को सचिव, लायन विजय शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा विजय कुमावत को मेंबरशिप ग्रोथ चेयरमैन चुना गया।

इसके अलावा लायन हेमा प्रधान को प्रथम उपाध्यक्ष, लायन अरविंद माथुर को द्वितीय उपाध्यक्ष, लायन विनिका घासोलिया को सह सचिव, लायन अजय शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, सरोज शर्मा को टेल ट्विस्टर, रेणु वर्मा को टेमर तथा लायन संतोष शर्मा को सेवा सप्ताह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष लायन उदेश घासोलिया को मार्केटिंग चेयरमैन एवं लायन नरेश प्रधान को क्लब प्रशासक नियुक्त किया गया।

क्लब प्रशासक लायन नरेश प्रधान ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का समर्थन किया तथा माल्यार्पण कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWSsikar update