लियो क्लब सीकर ने मनाया डॉक्टर एवं सीए डे।

लियो क्लब सीकर ने मनाया डॉक्टर एवं सीए डे।
लियो क्लब सीकर ने मनाया डॉक्टर एवं सीए डे।
सीकर
विश्वभर में मनाए जाने वाले डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) डे के अवसर पर लियो क्लब सीकर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के घर एवं कार्यालय पहुंचकर उनका सम्मान किया। क्लब अध्यक्ष लियो दीपांशु मित्तल ने बताया कि क्लब सदस्यों ने सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र एवं पौधा भेंट कर उनके समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. हंसा जांगिड़,सीए राजीव लोचन शर्मा, सीए महेंद्र जालान, सीए राजेश अग्रवाल, एवं सीए आशीष काबरा सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों ने 1 जुलाई से प्रारंभ हुए नए लायनिस्टिक सत्र 2026-27 के लिए लियो क्लब सीकर की नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।क्लब सचिव अजय मित्तल मित्तल ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के ऐसे सशक्त स्तंभ हैं, जिनकी सेवाएं समाज के विकास एवं जनकल्याण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान करना क्लब के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर सज्जन अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, स्नेहा खेतान, क्लब अध्यक्ष दीपांशु मित्तल, क्लब सचिव अजय मित्तल, खुशी अग्रवाल, कृष्णा गोयल, जितेंद्र खेतान सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarsikar update