वर्धमान विद्या विहार सेकेंडरी स्कूल, बजाज रोड, सीकर में ‘फनशाला’ समर कैंप-2026′ का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं णमोकार मंत्र के साथ किया गयाl संस्था अध्यक्ष दीपक संगही ने बताया कि इस वर्ष समर कैंप का आयोजन दिनांक 18-05-2026 से दिनांक 30 मई 2026 तक किया जायेगा, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जायेंगे l संस्था उपाध्यक्ष आशीष जयपुरिया ने बताया कि इस फनशाला समर कैंप के दौरान प्रातः 08:00 से प्रातः 11:30 बजे तक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे ताईक्वांडो, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, म्यूजिक, कंप्यूटर क्लास, योगा, मेहंदी, इंडोर गेम्स, कैलीग्राफी, डांस, पर्सनलटी डवलपमेंट एवं फायरलेस कूकिंग इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाएगा l संस्था प्रधान डॉ. मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि इस समर कैंप में विद्यालय के बच्चो के साथ साथ बाहर से आने वाले अन्य विद्यालयों के बच्चो को भी उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगाl उन्होंने बताया की प्रतिवर्ष विद्यालय द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्कूल के प्रशिक्षकों के अलावा बाहर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपना कौशल निखार सकेl समर कैंप में अब तक विद्यालय के लगभग 600 एवं 100 अन्य विद्यार्थियों (आउटर) ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैl समारोह में संस्था के सह सचिव रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुशील काला, सदस्यगण मनोज जैन, अमित पिराका, निखिल अजमेरा तथा शिक्षकगण एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे l