वर्ल्ड कप फाइनल के बाद फिर खाटूश्याम पहुंचे गौतम गंभीर, कहा -जो भी बाबा की शरण में आता, उसका अच्छा होता है
खाटूश्याम
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर आज दोपहर में सीकर जिले के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई।
मंदिर में गौतम गंभीर को देखकर फैंस ने अपने मोबाइल में फोटो खींचे और वीडियो रिकॉर्ड किए। वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भी गौतम गंभीर मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे।
गौतम गंभीर ने कहा बाबा मुझे बुलाते हैं और बाबा का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर रहता है, मैं चाहता हूं कि बाबा जल्दी-जल्दी मुझे बुलाएं। मंदिर में जो दर्शनों की व्यवस्था है, वह काफी बेहतर है। मेरा मानना है कि आने वाले समय में और भी लोग यहां पर आएं और बाबा का आशीर्वाद लें। बाबा को हारे का सहारा इसलिए कहते हैं कि जो भी हारकर आता है और बाबा की शरण लेता है उसका अच्छा होता है।