विकसित राजस्थान के लिए रोडमैप बनाकर हो रहे विकास कार्य,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ग्राम रथ अभियान का समापन, मुख्यमंत्री ने एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से प्रदेशवासियों से किया संवाद

विकसित राजस्थान के लिए रोडमैप बनाकर हो रहे विकास कार्य,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ग्राम रथ अभियान का समापन, मुख्यमंत्री ने एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से प्रदेशवासियों से किया संवाद

सीकर

राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान का शनिवार शाम को समापन किया गया। अभियान के अंतिम दिन जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर संध्या चौपाल आयोजित की गई, जहां एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश स्तरीय संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और विकसित राजस्थान की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब ग्रामीण क्षेत्र आत्मनिर्भर, सशक्त एवं जागरूक बनेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतिम छोर तक पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार ऋण योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा राजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। वहीं किसानों को बीज, उर्वरक, मृदा जांच, तारबंदी एवं कृषि यंत्र सहायता जैसी योजनाओं से संबल प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती अपनाने और युवाओं से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सीकर जिले की धोद विधानसभा क्षेत्र की दूजोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्राम रथ अभियान के समापन के लाइव कार्यक्रम में विधायक गोरधन वर्मा, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, SDM राहुल मल्होत्रा, बीडीओ रश्मि मीणा, तहसीलदार भीम सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsshekhawatishekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update