विद्याश्रम की छात्रा शिवानी शर्मा ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

विद्याश्रम की छात्रा शिवानी शर्मा ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

सीकर
सीकर के पोलोग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की छात्रा शिवानी शर्मा ने खेल जगत में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्ट जोन रोल बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

इसी के साथ, 11 वर्षीय बालक वर्ग में गर्वित शर्मा का राजस्थान टीम में चयन भी गर्व की बात है, जो स्कूल के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस अवसर पर संस्था निदेशक मंजू लाटा, प्रिंसिपल पायल शुक्ला, एचओडी बिन्सी थॉमस सहित पूरे स्टाफ ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

abtakhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update