विद्याश्रम ग्लोबल अकैडमी में मदर्स डे पर प्रेरणादायक वेबिनार आयोजित

विद्याश्रम ग्लोबल अकैडमी में मदर्स डे पर प्रेरणादायक वेबिनार आयोजित

विद्याश्रम ग्लोबल अकैडमी में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष एवं प्रेरणादायक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक मंजू लाटा , मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे, सीईओ अनुराधा पांडे ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वेबिनार में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया मील, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया साबू एवं स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. निर्मला सैनी ने बच्चों के बेहतर पालन-पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने और उनके भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक राकेश कुमार लाटा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, “मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माता-पिता और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।”
विद्यालय के मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने अपने संदेश में कहा कि, “मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली गुरु होती हैं। ऐसे कार्यक्रम अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।”
विद्यालय की सीईओ अनुराधा पांडे ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “मां का प्रेम, त्याग और संस्कार बच्चों के जीवन को नई दिशा देते हैं। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।”
वेबिनार में अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम की सराहना की।

abtakhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update