सीकर
स्थानीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके बाद बच्चों ने “सेव अर्थ” विषय पर आकर्षक पोस्टर और चार्ट बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं और नारे प्रस्तुत कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग प्रेरित हुए।
शिक्षकों ने छात्रों को प्लास्टिक के कम उपयोग, जल संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। विद्यालय की निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल पायल शुक्ला, एच.ओ.डी. बिनसी थॉमस, को-ऑर्डिनेटर यामिनी जैन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा