विश्व धरोहर दिवस पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी का शैक्षणिक भ्रमण

विश्व धरोहर दिवस पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी का शैक्षणिक भ्रमण

विश्व धरोहर दिवस पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी का शैक्षणिक भ्रमण

सीकर
विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस अंतर्गत कक्षा केजी से तृतीय तक के विद्यार्थियों को रेवासा धाम (सीकर) का भ्रमण करवाया गया एवं कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के विद्यार्थियों को शाकंभरी धाम की विजिट करवाई गई ।इस दौरान विद्यार्थियों ने संबंधित स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ना तथा उनमें इसके प्रति रुचि विकसित करना रहा।
विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने धरोहर स्थलों का अवलोकन किया और उनके संरक्षण के महत्व को समझा। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था की सीईओ अनुराधा पांडे ने अपने संदेश में कहा, “ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी संस्कृति एवं इतिहास से जोड़ते हैं। हमें अपनी धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”वहीं मैनेजर कृष्ण गोपाल पांडे ने कहा, “विश्व धरोहर दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व को समझने और उन्हें सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।”
इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthan newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update