सीकर
जयपुर रोड़ स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सीकर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित की जा रहे दो दिवसीय पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के द्वितीय चरण (27 से 28 अप्रैल) का दूसरा दिन (28 अप्रैल) भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव के दूसरे दिन 15 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न राउंड्स (लिखित परीक्षा, इंटरव्यू एवं टेक्निकल टेस्ट) के माध्यम से 140 से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि पहले और दूसरे दिन को मिलाकर अब तक कुल 500 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हो चुका है, जो संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस पूल कैंपस ड्राइव में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इंजिनियरिंग, आई.टी.आई., प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि संकाय, डिग्री पाठ्यक्रम, आयुर्वेद, फार्मेसी एवं विद्यि संकाय जैसे विविध पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान द्वारा यह ड्राइव न केवल अपने विद्यार्थियों के लिए बल्कि अन्य कॉलेजों के छात्रों के लिए भी खुला रखा गया था। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
संस्थान में आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में दुसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से एग्रो स्टार, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, निडेक मोटर कॉरपोरेशन, जीया इंजीनियरिंग, शौर्य टेक लिमिटेड, ईएसएसकेएवाई, के के एन्ट्रप्राईजेज, क्वीज कोर्प, अम्बिका इन्टरप्राईजेज, गोदरेज, ओटूसेवर, ड्रिफ्ट पॉईंट एवं गेरडस इंण्डिया आदि कम्पनियां प्रमुख है।
संस्थान के चेयरमैन इंजी. रणजीत सिंह ने दूसरे दिन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमारा उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है। लगातार दो दिनों में 500 से अधिक विद्यार्थियों का चयन होना इस बात का प्रमाण है कि शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस गुणवत्ता और प्लेसमेंट दोनों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. के.के. व्यास एवं प्रिंसिपल डॉ. सुरजीत कुमार ने बताया कि, “जैसा लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उसी दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स मनीष माथुर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, राहुल शर्मा एवं कॉलेज कोऑर्डिनेटर भीम सिंह जी ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। दो दिवसीय यह पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शेखावाटी क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले है और शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की “शिक्षा के साथ प्लेसमेंट” की सोच को मजबूती से साकार किया है।