श्रीमद्भागवत कथा
सीकर
पारीक परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास प्रेम मुर्ति श्री हेमन्त दास जी महाराज ने शुक देव जी महाराज एवं राजा परीक्षित के मध्य होने वाले प्रश्न उत्तर कि कथा के साथ भक्ति एवं ज्ञान के विषय में बताया साथ ही गुरु कि महिमा बताते हुए कहा कि बिना गुरु के इस लोकिक संसार के मनुष्य कि मुक्ति संभव नहीं क्योंकि बिना गुरु के ज्ञान नहीं बिना ज्ञान के भक्ति नहीं इसलिए प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु होने चाहिए आज श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव महोत्सव मनाया जायेगा कथा दोपहर 3:00 बजे सायं 6:00 बजे तक रामदेव विलास महामंदिर रोड़ पर आयोजित हो रही है जो कि सीकर व्यापार संघ के संस्थापक राधेश्याम पारीक परिवार द्वारा आयोजित हो रहि है जिसमें मुख्य यजमान विशाल पारिक, कथा व्यास पंडित भवानी शंकर , गोपाल पाण्डेय, भानुप्रताप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।