श्रीमाधोपुर
पंचायत समिति परिसर में 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रथ को एसडीएम अनिल कुमार और भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार गांव-गांव जाकर आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी। इन ग्राम रथों के माध्यम से ग्रामीणों और आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथों पर सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपने सुझाव दे सकेंगे। साथ ही कला जत्था द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, बीडीओ सुनील कुमार ढाका, अधिशासी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे