श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17/5/26 से 31/5/26 तक आयोजित होने वाले ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड सदस्यों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान श्री विवेक जांगिड़ ने अपने संबोधन में बताया कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को योग मेडिटेशन, जुंबा,नृत्य, चित्रकला, स्पोकन- इंग्लिश, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, एंकरिंग स्किल, विभिन्न खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश का रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में मीरा खर्रा,मोहम्मद गुफरान,संदीप ,मनोज पारीक,नीतू सैन,माया,रजनीश,अशोक जांगिड़ अजित सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा शिविर के सफल संचालन की कामना की गई।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update