सीकर
सीकर पुलिस द्वारा आयोजित “संडेज ऑन साइकिल” अभियान कार्यक्रम 24 मई 2026 को प्रातः 5:30 बजे पुलिस लाइन सीकर के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में साइकिलिंग के साथ-साथ योग एवं जुम्बा आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारीगण, कर्मचारीगण के साथ-साथ सीकर शहर के सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी, गणमान्य नागरिक तथा स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।