संत डॉ. शैलेन्द्र नाथ अघोरी का नागरिक अभिनंदन आज झुंझुनूं में, 108 संस्थाएं मिलकर करेंगी डॉ अघोरी का सम्मान, शहर में निकलेगी वाहन रैली

झुंझुनूं

सनातन समाज की ओर आज शाम सवा 5 बजे संत डॉ. शैलेन्द्र नाथ अघोरी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। समारोह एस.एस. मोदी विद्या मंदिर, झुंझुनूं में होगा। जिले की 108 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और खेल संस्थाएं एक साथ जुटकर संत का सम्मान करेंगी। इससे पहले एक वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के शहीद स्मारक से रवाना होगी और गांधी चौक होते हुए एस.एस. मोदी विद्या मंदिर पहुंचेगी। समारोह में विशेष रूप से मध्यप्रदेश के उज्जैन से संत-महात्माओं का आगमन होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के तौर पर पोखरण विधायक प्रताप पुरी जी महाराज और झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू अतिथि होंगे। इस मौके पर प्रकाश दास महाराज, डॉ. यशदेव शास्त्री, डॉ. अनिल राय भी मंच पर रहेंगे। मनीष अग्रवाल और राजकुमार मोरवाल ने बताया कि यह अभिनंदन समारोह डॉ. शैलेन्द्र नाथ अघोरी द्वारा समाज सेवा, गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण में दिए गए उनके निरंतर योगदान को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय का भी सहयोग रहेगा।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS