साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की बजट घोषणाओं एवं फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा

फ्लेगशीप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की बजट घोषणाओं एवं फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा

फ्लेगशीप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिये निर्देश

सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का किया जाये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : अतिरिक्त जिला कलेक्टर

सीकर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं का संतुष्टि स्तर बढ़ाया जाए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिले में लू एवं ताप को मध्यनजर रखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खंडेला, दांतारामगढ़ एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्रों में पेयजल संबंधी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एईएन, एसडीएम से समन्वय रखते हुए आवश्यकतानुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर 90 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने विभागीय अधिकारियों को ई-फाइलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को टीबी मुक्त अभियान में प्रगति बढ़ाने को कहा। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले के 297 गांवों में टीबी मुक्त शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एडीएम ने लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय किश्तों के शेष भुगतान शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं में निर्माणाधीन कार्यों में तथा कुसुम योजना के घटक ए, बी,सी में प्रगति बढ़ाने तथा अजमेर विद्युत वितरण निगम को पीएचईडी के नव निर्मित ट्यूबवेलों में शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने समस्त विभागों को बजट घोषणाओं के अंतर्गत पूर्ण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समय पर भिजवाने तथा जिले में नशा मुक्ति अभियान में आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने समस्त नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारियों को अपने—अपने क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने, एनजीटी के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने तथा मानसून से पूर्व सभी नगर पालिका क्षेत्रों में नाले-नालियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना कार्य की पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने, दांता, खाटू एवं धोद के अधिशाषी अधिकारियों को पेंशन सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा खाद्य सुरक्षा में प्राप्त अपीलों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा ने सभी नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को लाईट्स पोर्टल पर जवाबनामा प्रस्तुत करने तथा प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए । उन्होंने अवगत कराया कि लाईट्स पोर्टल पर सहकारिता विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निस्तारित किया जाए।

बैठक में सीईओ जिला परिषद सीकर राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महारिया, एसएन चौहान डीओआईटी, एलडीएम नंदलाल, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्र प्रकाश महर्षि, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

abtakshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update