सीएलसी एनडीए एकेडमी के 11 छात्रों ने एनडीए-1 में सफलता हासिल कर एसएसबी के लिए किया क्वालीफाई

सीएलसी एनडीए एकेडमी के 11 छात्रों ने एनडीए-1 में सफलता हासिल कर एसएसबी के लिए किया क्वालीफाई

सीकर

सीएलसी द्वारा संचालित सीएलसी एनडीए एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए एनडीए-1 परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। एकेडमी के 11 होनहार छात्रों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर एसएसबी के लिए क्वालीफाई किया है।
विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी एनडीए एकेडमी इंचार्ज निलेश पिलानिया ने बताया कि एकेडमी के छात्र आकाश पटेल, कृष यादव, दीपक, जयेश चौधरी, अजय कुमार, प्रियांशु शर्मा, रवीन्द्र कुमार, रक्षित, निखिल, जितेश सैनी एवं मोहित कुमार ने कठिन मेहनत, अनुशासन और नियमित तैयारी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। पिलानिया ने बताया कि सीएलसी एनडीए एकेडमी में छात्रों को अनुभवी फैकल्टी द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अपडेटेड स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज, फिजिकल ट्रेनिंग तथा एसएसबी ओरिएंटेड मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप छात्र लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।इस उपलब्धि पर एकेडमी परिसर में खुशी का माहौल रहा। सीएलसी परिवार ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एकेडमी के अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों और निरंतर मार्गदर्शन को दिया

abtakCLC sikarhindi khabarhindi newsNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update