सीकर
सीएलसी द्वारा संचालित राजस्थान बोर्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय सीएलसी हाई स्कूल एवं प्री-फाउंडेशन विंग में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से मेडल एंड मोटिवेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया कि अब तक आयोजित विभिन्न टेस्टों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं और उनमें प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर नव सत्र की ओरिएंटेशन सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को आगामी सत्र की संपूर्ण शैक्षणिक रूपरेखा, लक्ष्य निर्धारण और तैयारी की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चौधरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएचएस ऐकडेमिक हेड जितेंद्र बाजिया तथा प्री-फाउंडेशन विंग हेड निलेश पिलानिया उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया