सीए दिवस पर रक्तदान शिविर में शामिल हुआ सीकर व्यापार संघ, दी शुभकामनाएं

सीए दिवस पर रक्तदान शिविर में शामिल हुआ सीकर व्यापार संघ, दी शुभकामनाएं

सीए दिवस पर रक्तदान शिविर में शामिल हुआ सीकर व्यापार संघ, दी शुभकामनाएं

सीकर

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में सीकर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने सीकर ब्रांच ऑफ ICAI की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सीए अमित मांडिया, सचिव सीए उदेश घासोलिया एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया तथा सीए दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सीकर व्यापार संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी, शहर अध्यक्ष अटल तिवाड़ी, गणेश सोनी, अशोक सेनी, कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर सीकर व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय द्वारा समाज सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने सीए समुदाय के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की कामना करते हुए रक्तदान जैसे मानवीय अभियानों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

abtakhindi khabarhindi newsNewsrajasthanshekhawati newssikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update