सीकर,  इस्लामिया पीजी कॉलेज में प्रिंस हॉस्पिटल का फ्री मेडिकल कैंप, 220 मरीजों को मिला फायदा

सीकर,  इस्लामिया पीजी कॉलेज में प्रिंस हॉस्पिटल का फ्री मेडिकल कैंप, 220 मरीजों को मिला फायदा

सीकर

इस्लामिया पी.जी. कॉलेज में रविवार 25 मई को प्रिंस हॉस्पिटल की ओर से विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। एक दिन के इस कैंप में 220 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां और परामर्श दिया गया।

ये विशेषज्ञ रहे मौजूद
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की टीम ने मरीजों की जांच की। बीपी, शुगर, जोड़ों का दर्द और महिला संबंधी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। डॉक्टरों ने जरूरी टेस्ट की सलाह के साथ फ्री दवाइयां भी वितरित कीं।

सोसायटी पदाधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज की टीम ने लिया जायजा
मेडिकल कैंप का निरीक्षण करने सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद मो. शब्बीर, उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान खत्री, सचिव अब्दुल रज़्ज़ाक पंवार, कोषाध्यक्ष मक़सूद अहमद पठान पहुंचे। इनके साथ वरिष्ठ सदस्य इस्लामुद्दीन शेख, सलीमुद्दीन जमींदार, इस्लामुद्दीन जाटू, मो. सद्दीक गौरी, उस्मान कुरैशी, हाजी मक़बूल चौहान, शिक्षाविद लियाकत अली खोखर, हुकुमत अली शेख, आसमीन करार हैदर, रहमत बानो, डॉ. नगमा, मेराज बानो, अब्दुल रशीद बहलीम और नविदा निर्वाण आदि के साथ प्रिंस मेडिकल कॉलेज डिन, मेडिकल कॉलेज रजिस्ट्रार् मेडिकल सुपरीटेंडेंट, डी जी एम ऑपरेशन, ऑपरेशन टीम आदि ने जायजा लिया.

प्रिंसिपल फौजिया गौड़ का सराहनीय योगदान
कैंप के सफल आयोजन में इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल फौजिया गौड़ का विशेष योगदान रहा। स्कूल प्रबंध समिति की ओर से मरीजों के बैठने, पानी और पंजीयन की पूरी व्यवस्था की गई थी।

संस्था ने जताया आभार
कॉलेज प्रबंधन ने प्रिंस हॉस्पिटल की टीम और सभी डॉक्टरों का आभार जताया। संस्था सचिव अब्दुल रज़्ज़ाक पंवार ने कहा कि आगे भी ऐसे जनसेवा के कैंप लगाए जाएंगे ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सके।

abtakhindi khabarhindi newshindi updateNewsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update