सीकर के एसके हॉस्पिटल में अडानी सीमेंट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सीकर के एसके हॉस्पिटल में अडानी सीमेंट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सीकर
सीकर के एसके हॉस्पिटल में अडानी सीमेंट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
इस अवसर पर कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर रमेश कुमार, रोशन वर्मा, तकनीकी अधिकारी सुनील मिटावा, स्वयं गुप्ता, गोविंद सैनी, योगेश योगी मौजूद रहे। इस मौके पर डीलर पार्टनर्स नितेश अग्रवाल, दिनेश लुहानी, हंसराज ओला, विकास कुमावत, शंभू कुमावत, रतन सैनी ने शिविर में योगदान दिया। इस दौरान अडानी सीमेंट टीम ने हॉस्पिटल स्टाफ, मेडिकल टीम व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

 

abtakhindi khabarhindi newsNewsshekhawati newsSIKAR NEWSsikar update