सीकर पुलिस लाइन में 113 पुलिसकर्मियों का सम्मान, रस्साकशी में की जोर आजमाइश, SP नूनावत ने ली सलामी

सीकर पुलिस लाइन में 113 पुलिसकर्मियों का सम्मान, रस्साकशी में की जोर आजमाइश, SP नूनावत ने ली सलामी

सीकर पुलिस लाइन में 113 पुलिसकर्मियों का सम्मान, रस्साकशी में की जोर आजमाइश, SP नूनावत ने ली सलामी

सीकर

सीकर पुलिस लाइन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर पुलिस स्थापना दिवस मनाया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने परेड की। वहीं SP प्रवीण नायक नूनावत ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों ने रस्साकशी में जोर आजमाइश की। SP प्रवीण नायक नूनावत ने पिछले साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 पुलिस कर्मचारियों को सर्वोत्तम, 36 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम और 53 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। SP प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सम्मान समारोह के बाद खेलकूद प्रतियोगिता और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन हुआ। वहीं शाम को सांस्कृतिक आयोजन होगा। इसमें पुलिस विभाग के कार्मिक और अधिकारी शामिल होंगे। SP प्रवीण नायक नूनावत ने कहा- सभी पुलिसकर्मी रोजाना बहुत हार्ड ड्यूटी करते हैं। पुलिसकर्मी 365 दिन आमजन की सुरक्षा में लगे रहते हैं। पब्लिक की छुट्टियों में भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगे रहते हैं।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS