सीकर में “खाद्यान्न महोत्सव 2026” का भव्य आगाज़, प्राकृतिक खेती को मिला बढ़ावा

सीकर में “खाद्यान्न महोत्सव 2026” का भव्य आगाज़, प्राकृतिक खेती को मिला बढ़ावा

सीकर में “खाद्यान्न महोत्सव 2026” का भव्य आगाज़, प्राकृतिक खेती को मिला बढ़ावा

सीकर।

जमनालाल कनिराम बजाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित “खाद्यान्न महोत्सव 2026” का शुभारंभ 17 अप्रैल से अर्बन हाट में हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव (17, 18 और 19 अप्रैल) का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशीष मोदी (कलेक्टर, सीकर) ने किया। उद्घाटन समारोह में विकास सिहाग, मोहनसिंह बिजर्नियाँ, रामअवतार स्वामी तथा राखी सोमकुवर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव में जिले के 12 ब्लॉकों से आए 97 किसानों ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज, दालें, फल, सब्जियां, मसाले, घी, शहद, मशरूम और आयुर्वेदिक फसलों के स्टॉल लगाए। यहां ग्राहक सीधे किसानों से शुद्ध कृषि उत्पाद खरीद रहे हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो रही है। कार्यक्रम में राखी सोमकुवर ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को पर्यावरण संरक्षण और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में अहम बताया। मुख्य अतिथि आशीष मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार तथा NABARD की कई योजनाएं किसानों के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने किसानों को FPO और क्लस्टर आधारित योजनाओं से जुड़ने, कम ब्याज दर पर ऋण लेकर लघु उद्योग शुरू करने और फसल विविधिकरण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बागवानी फसलों को बढ़ावा देने, फसल चक्र अपनाने और उत्पादों को प्रमाणित कर सीधे बाजार में बेचने पर जोर दिया, ताकि किसानों को बेहतर मुनाफा मिल सके। साथ ही कृषि और उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। कार्यक्रम के दौरान कुछ किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कलेक्टर ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया और उनके उत्पादों की जानकारी ली। महोत्सव में किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा जुड़ाव देखने को मिला, जिससे “खेत से रसोई” की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।

default
abtakhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update