सीकर में जटिल पैंक्रियास सर्जरी सफल, मरीज की हालत स्थिर

सीकर में जटिल पैंक्रियास सर्जरी सफल, मरीज की हालत स्थिर

सीकर

शेखावाटी क्षेत्र में चिकित्सा क्षेत्र को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीकर के बिंदल हॉस्पिटल में एक मरीज में Periampullary Region Cancer (पित्त नली के पास का कैंसर) के साथ Chronic Calcific Pancreatitis (कैल्सिफाइड पैंक्रियास की पुरानी बीमारी) जैसी जटिल समस्या का सफल ऑपरेशन किया गया।

मरीज लंबे समय से दाएं ऊपरी पेट में दर्द, वजन कम होना, भूख न लगना और पीलिया जैसी समस्याओं से पीड़ित था। जांच में मरीज को Ca Periampullary Region with Chronic Calcific Pancreatitis होने की पुष्टि हुई, जो अत्यंत जटिल स्थिति मानी जाती है।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी का नेतृत्व वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढा ने किया। पैंक्रियास में कैल्सिफिकेशन और ट्यूमर दोनों की मौजूदगी के कारण सर्जरी अत्यधिक जटिल थी, जिसके लिए सूक्ष्म योजना और उच्च स्तर की विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

इस मरीज में Whipple Surgery (Pancreaticoduodenectomy) की गई, जो पैंक्रियास, छोटी आंत के पहले हिस्से (डुओडेनम), पित्त नली एवं गॉलब्लैडर के प्रभावित भागों को निकालकर दोबारा जोड़ने की एक अत्यंत जटिल सर्जरी होती है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से पैंक्रियास और पित्त नली के आसपास के कैंसर में की जाती है और इसे गैस्ट्रो सर्जरी की सबसे चुनौतीपूर्ण सर्जरी में से एक माना जाता है।

इस ऑपरेशन में गैस्ट्रो सर्जरी टीम के रूप में वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विक्रम सिंह सोढा, डॉ. हेमराज सैनी (सर्जन), डॉ. पवन नागल (एनेस्थीसिया), प्रदीप, राजू जी, सचिन झाझरिया, सुरेंद्र, हेमंत एवं बजरंग सिंह आदि शामिल रहे। यह सर्जरी डॉ. सुप्ती खरे मैडम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में उत्कृष्ट सुधार देखा गया है और वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्थिर है।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की जटिल सर्जरी बड़े शहरों में ही संभव मानी जाती थी, लेकिन अब सीकर में ही उन्नत गैस्ट्रो एवं HPB (Hepato-Pancreato-Biliary) सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं है।

यह सफलता शेखावाटी क्षेत्र में आधुनिक गैस्ट्रो सर्जरी के बढ़ते स्तर और विशेषज्ञता का प्रमाण है, जिसकी चिकित्सा जगत में सराहना की जा रही है

abtakhealthhealth carehindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update