सीकर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली, पौधारोपण और कार्यशाला का आयोजन

सीकर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली, पौधारोपण और कार्यशाला का आयोजन

सीकर

पृथ्वी दिवस के अवसर पर सीकर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उप वन संरक्षक कार्यालय से स्मृति वन तक एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, वन विभाग के कर्मचारियों और अन्य संगठनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए परिंदे लगाए गए, साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण किया गया। साथ ही एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को पृथ्वी बचाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने अपने संबोधन में प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने और कम से कम प्लास्टिक उपयोग करने पर जोर दिया। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित देवदा ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालीं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रेंज सीकर का समस्त स्टाफ, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का स्टाफ, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, एवीएम स्कूल और एसके स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक वनपाल सुभाष सिंह, भारत सिंह सहित माया, मंजू, पवन, सोमेश, सुनील, कानाराम, दातार सिंह, हंस कंवर, उर्मिला और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश देना रहा

abtakhindi khabarhindi newshindi updateshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update